कानपुर

कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू. हा. स्कूल“ में इस वर्ष नर्सरी से कक्षा आठ तक शिक्षारत बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : कोपेस्टेट शिक्षा समिति द्वारा श्रमिकों व गरीब जनता के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित विद्यालय ”कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू. हा. स्कूल“ में इस वर्ष नर्सरी से कक्षा आठ तक शिक्षारत बच्चों का परीक्षाफल आज बुधवार को चेयरमैन विजय कपूर,लोक लेखा समिति के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर और उद्यमी सदस्यों के कर-कमलों से वितरित किया गया और विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये 27 बच्चों को ट्राफी एवं पुरस्कार-स्वरूप 250 रूपये प्रदान किये गये। परीक्षाफल वितरण के उपरान्त सभी छात्रों और उद्यमियों ने एकसाथ लंच किया। संस्था के चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि कोआपरेटिव इस्टेट ने गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिये वर्ष 2003 में इस विद्यालय में शिक्षा प्रारम्भ की थी, जिसको अब ‘कोपेस्टेट शिक्षा समिति’ द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस विद्यालय में बच्चों को न केवल निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, बल्कि उनको ड्रेस, स्वेटर, मोजे, शूज, किताबे-कापियॉ निशुल्क प्रदान किये जाते हैं। संस्था का प्रयास रहा है कि बच्चों को मिड-डे-मील भी उपलब्ध हो, जो विभिन्न उद्यमियों की सहायता से सप्ताह में कम से कम दो बार उपलब्ध कराया जाता है। इसी के साथ सभी छात्रों को प्रतिदिन अपनी गौशाला का शुद्ध गाय का दूध वितरित किया जाता है। चेयरमैन विजय कपूर ने यह भी बताया कि इस विद्यालय से अब तक 25,000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। अजय कपूर ने इस पावन कार्य में सदैव सहयोग करने के लिये कोआपरेटिव इस्टेट के उद्यमियों एवं प्रधानाध्यापिका व अध्यापिकाओं की मेहनत और लगन की प्रशंसा की और कहा कि कानपुर में सबको शिक्षित करने का उनका जो सपना है, वह ऐसे प्रयासों से ही सच होगा। विजय कपूर ने बच्चों से खूब मेहनत से पढ़ाई करने व जीवन में निरन्तर उन्नति करने का आशीर्वाद दिया और आश्वासन दिया कि उन्हें शिक्षा के सम्बन्ध में कोई भी कठिनाई आये, वे एवं उनकी संस्था सदैव उनके साथ है। इस आयोजन में मुख्य रूप से बलराम नरूला, सुरेश पुरी, सुशील मोहन टकरू, हरीश ईसरानी, नरेश पंजाबी, कार्तिक कपूर, मयंक बजाज, अवध पाल सिंह, सतेन्द्र मोहन धींगरा, सिद्धार्थ गुप्ता, भीमसेन मेहदीरत्ता, पम्मी खन्ना, अनूप कुशवाहा, गुरविन्दर सिंह ‘गप्पी’, हरेन्दर सिंह ‘डिम्पल’, मुकेश रामचन्दानी, सन्तोष गुप्ता, अरविन्द पिपरसेनिया, शिव कुमार प्रजापति, लक्ष्मण खिलवानी, आर. के. नायर, भारत सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, प्रेम नरायन शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, बॉबी कपूर, यशपाल सचान सहित अनेक उद्यमीगणों ने परीक्षा परिणाम वितरित किये और छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button