ललितपुर

स्टेशन मार्ग पर डंपर पर गिरा हाईटेंशन तार

सतर्कता से टला बड़ा हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के स्टेशन मार्ग पर मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क से गुजर रहे एक डंपर के ऊपर अचानक हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तार गिरते ही डंपर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को बीच सड़क पर ही रोक दिया और नीचे उतरने की जल्दबाजी नहीं की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तार टूटकर गिरने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। नई बस्ती चौकी प्रभारी आलोक सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने टूटे हुए तार को हटाने और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। घटना के चलते कुछ समय तक स्टेशन मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और विद्युत विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button