बुलंदशहर
जलभराव की सूचना पर एक्शन में दिखीं ईओ तुरन्त कराया जल निकासी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर के पैठ चौराहे से लेकर बर्फ चौराहे तक सड़क पर हुए भारी जलभराव की सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, तुरन्त पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंची मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए ईओ, ने लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और जमादार व सफाई निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए जमकर क्लास लगाई ईओ, ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देकर तत्काल प्रभाव से सड़क पर भरे पानी को निकलवाने का काम शुरू कराया इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाले-नालियों की सफाई करा कर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को राहत मिली ईओ नीतू सिंह, ने पालिका कर्मियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि नगर में जलभराव या सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न हुई तो सम्बन्धित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

