महंगाई के विरोध में झामुमो का पाकुड़ में एकदिवसीय धरना, केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना
JMM's one-day protest in Pakur against inflation, targeting the policies of the central government

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। केन्द्र सरकार की नीतियों से बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया। धरना से पूर्व कार्यकर्ताओं ने धनुषपूजा स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोकुलपुर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और इसे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताया। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है, जबकि अमीर वर्ग और अधिक समृद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत है और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा, यदि मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने कहा कि ईंधन और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। छोटे व्यवसायियों, होटल संचालकों और आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ा है। जिला सचिव माइकिल मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है और मूल्य वृद्धि वापस ली जानी चाहिए। केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने आरोप लगाया कि यह मूल्य वृद्धि एक सोची-समझी रणनीति के तहत की जा रही है, जिसे उनकी पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। धरना में जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय सदस्य पिंकु शेख, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, रेजाउल हक, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य अख्तर आलम, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, जब्बार अंसारी, रामसिंह टुडू, मोसरर्फ हुसैन, मोबारक हुसैन, हबीबुर्रहमान, अशोक भगत, सोनू आलम, मतीन अंसारी, राजेश यादव, एनामुल अंसारी, ईमरान आलम, सोनम हाँसदा, अंसुर अंसारी, फुरकान शेख, जाकिर हुसैन, सबूर अंसारी, तनवीर आलम, अब्दुल हलीम अंसारी, दयानंद भगत, मथियास टुडू, दिलीप रजवार, चारलेश मरांडी, ब्रेंथियूस, अन्ना हेम्ब्रम, सोनम हेम्ब्रम, विनीता मुर्मू, सुहागिनी मुर्मू, रिंकी मरांडी, एलिना सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।



