उत्तरकाशी

ताबांखानी कूडे को लेकर गहरी नींद से जगा नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : तांबाखानी क्षेत्र में वर्षों से लगे विशाल कूड़ा ढेर को लगभग पूर्णतः साफ करवा दिया गया है। पिछले कई वर्षों से यह स्थान नगर की सबसे बड़ी स्वच्छता समस्याओं में शामिल था, जहां गर्मियों के मौसम में तांबाखानी, सुरंग एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बदबू फैलती थी और स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

पिछले लगभग 8 वर्षों में पहली बार इस गर्मी के मौसम में स्थानीय लोगों को बदबू और गंदगी से बड़ी राहत मिली है। यह नगरपालिका परिषद का एक सफल एवं महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

आज स्वच्छता समिति सदस्य एवं नगरपालिका सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों द्वारा तांबाखानी क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में जहां कूड़े का विशाल पहाड़ बना रहता था, वहां अब अधिकांश क्षेत्र पूरी तरह कूड़ा मुक्त हो चुका है। वर्तमान में लगभग 380 मीटर से अधिक क्षेत्र को साफ किया जा चुका है।

यात्राकाल के चलते नगर क्षेत्र में प्रतिदिन 15 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान कूड़ा निस्तारण कार्य में लगी MST फर्म को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में कूड़े का ढेर न लगने दिया जाए तथा कूड़े की छंटनी एवं निस्तारण तत्काल किया जाए।

नगरपालिका द्वारा जल्द ही MRF सेंटर निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा, जिससे नगर के कूड़े का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण संभव हो सकेगा। MRF सेंटर शुरू होने के बाद तांबाखानी क्षेत्र में चल रही अस्थाई कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

यात्राकाल के दौरान पूर्व वर्षों में जो विकराल स्थिति देखने को मिलती थी, उसकी तुलना में इस बार नगरवासियों को काफी राहत मिली है। समय रहते कूड़े के पहाड़ को हटाना नगरपालिका परिषद की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस अवसर पर सेनिटेशन डिपार्टमेंट से एस.आई. कुसुम राणा, एस.आई. गणेश प्रसाद कँसवाल, रजनीश अवस्थी एवं MST फर्म से प्रकाश भंडारी उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button