जामताड़ा

करंट की चपेट में आने से गर्भवती गाय की दर्दनाक मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से गहरे सदमे में किसान का परिवार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जामताड़ा। करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मंझलाडिह गाँव कोडराटांड़ टोला में बिजली विभाग की भारी लापरवाही एक गरीब किसान के लिए वज्रपात बन कर आई। टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से वासुदेव मंडल की लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की गर्भवती गाय की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से पीड़ित किसान का पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है।
​10-12 दिनों में देने वाली थी बछड़ा मृतक गाय के मालिक वासुदेव मंडल ने बताया कि उनकी गाय अगले 10 से 12 दिनों के भीतर बच्चा देने वाली थी। परिवार को उम्मीद थी कि गाय के बछड़ा देने से उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा और आमदनी का जरिया बढ़ेगा। लेकिन, बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और उदासीनता ने परिवार के इस सपने को पल भर में चकनाचूर कर दिया। अचानक हुई इस क्षति से किसान का रो-रोकर बुरा हाल है।
​विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
​ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिजली के तार काफी जर्जर स्थिति में हैं और कई जगहों पर बहुत नीचे लटके हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आए दिन तार टूटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जर्जर तारों को नहीं बदला गया, तो कोई बड़ा जनहानि भी हो सकती है।
​मुआवजे की मांग
​घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की जाए तथा गरीब किसान वासुदेव मंडल को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button