शामली

गगनदीप मलिक बने रालोद युवा जिलाध्यक्ष

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र के युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने गुरुवार को गगनदीप मलिक को रालोद का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

शहर के कैराना रोड स्थित चेतन्य टेक्नो स्कूल में आयोजित बैठक में हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस और जिलाध्यक्ष वाजिद अली सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। बैठक का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस दौरान आसिफ चौधरी ने शामली के गांव खेड़ीकरमू निवासी गगनदीप मलिक को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गगनदीप मलिक का फूल मालाओं से स्वागत किया।

आसिफ चौधरी ने कहा कि गगनदीप मलिक युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने और चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। गगनदीप मलिक ने पार्टी हित में कार्य करने और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, अनवार चौधरी, देवानंद गौड़, विकास धीमान और विजय मलिक आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button