शामली

विद्यालयों में किशोर-किशोरियों को दी जाएगी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

दो अक्टूबर को विशेष जागरूकता कार्यक्रम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियों को लेकर की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। गांधी जयंती के अवसर पर आगामी दो अक्टूबर को जिले के विद्यालयों में किशोर-किशोरियों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम-2012 (पॉक्सो एक्ट) के प्रावधानों और कानूनी परिणामों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैराना के कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अक्षयदीप यादव ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ. मुस्फकीन, बीएसए संतोष कुमार, सीडब्ल्यूसी सदस्य यशपाल पंवार, माध्यमिक शिक्षा विभाग से कविता, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदेश भारती, पुलिस विभाग से मौ. राशिद और जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button