बरेली
राजकीय बीज भंडार के पांच गोदाम प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने राजकीय बीज भंडार के पांच गोदाम प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भोजीपुरा के गोदाम प्रभारी अनिल गंगवार, बिथरी चैनपुर के गोदाम प्रभारी विजय गंगवार, भदपुरा के गोदाम प्रभारी नरेंद्र गंगवार, बहेड़ी के गोदाम प्रभारी जयप्रकाश को नोटिस दिया गया। इन लोगों ने समस्त योजनाओं में जो भी प्रदर्शन एवं क्लस्टर आयोजित किए गए थे। फसल का कितना उत्पादन हुआ क्रॉप कटिंग अभी तक नहीं भेजी है, जबकि क्रॉप कटिंग फसल काटने पर कर लेना चाहिए था, जो अब समय निकल चुका है। अब खरीफ फसल की तैयारी है।


