जालौन

ओडीए की नई टाउन शिप 103.43 एकड़ में उतरेगी जमीन पर

 मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में जमीन क्रय के लिये तीन गठित

ज्यादातर किसानों ने जमीन देने पर दी सहमति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बड़ेरा व बड़ागांव में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का प्रस्ताव पास होने के बाद अब लगभग 103.43 एकड़ जमीन की खरीद के लिये जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में टीम का गठन कर दिया ताकि जल्द ही किसानों की जमीनों का बैनामा कराया जा सके।
उक्त जानकारी से अवगत कराते हुये उरई विकास प्राधिकरण के सचिव परमानंद यादव ने भेंटवार्ता के दौरान बताया कि ओडीए द्वारा नई टाउन शिप बसाने के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बड़ागांव व बड़ेरा मौजा में 103.43 एकड़ में नई टाउन शिप के लिये किसानों से जमीन क्रय करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। अब तक ज्यादातर किसानों ने अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राजेश पांडेय द्वारा भूमि क्रय एवं भूमि दर निर्धारण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गयी जिसमें ओडीओ सचिव, वित्त नियंत्रक सहित कई अधिकारी शामिल हैं। जैसे ही नई टाउन शिप के लिये जमीन क्रय की प्रक्रिया पूरी होगी उसके बाद जमीन का लेआउट तैयार कर मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया जायेगा।
जालौन चैराहे से प्राइवेट बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइट का काम पूर्ण
उरई विकास प्राधिकरण द्वारा जालौन चैराहे से लेकर प्राइवेट बस स्टैंड तक रोड के दोनों ओर 42 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका हैं। जैसे ही ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण होने की जानकारी कार्यालय को दी जायेगी इसके बाद स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ कर दिया जायेगा। उक्त जानकारी ओडीए सचिव परमानंद यादव ने देते हुये बताया कि जालौन चैराहे से प्राइवेट बस स्टैंड तक रात्रि दौरान यात्रियों को आने जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दूसरे चरण में प्राइवेट बस स्टैंड से खत्री बगीचा तिराहे लगेगी स्ट्रीट लाइटें
ओडीए सचिव परमानंद यादव ने बताया कि नगर के बाईपास पर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से खत्री बगीचा तिराहे तक स्ट्रीट लाइटें लगवाये जाने की प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द ही ओडीओ द्वारा पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ बाईपास रोशनी से जगमग होना शुरू हो जायेगा।
गोविंदम तिराहा, रिनियां हाइवे तिराहे पर जल्द लगेगी हाईमास्क लाइट
उरई विकास प्राधिकरण के सचिव परमानंद यादव ने बताया कि ओडीए द्वारा आने वाले समय में गोविंदम तिराहा व रिनियां तिराहा जो सीधे एनएच से जुड़े हुये दोनों तिराहों पर हाईमास्क लाइट 9 लाख की लागत से लगवायी जायेगी। ताकि रात्रि के समय वहां से आने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button