जालौन

जनगणना के तहत स्वगणना कार्य शुरू, विधायक ने की पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। देशव्यापी जनगणना कार्यक्रम के तहत स्वगणना कार्य की शुरुआत गुरुवार से हो गई। कालपी में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में स्वयं विवरण दर्ज कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ज्ञात हो कि देश में प्रत्येक दस वर्ष में जनगणना कराए जाने का प्रावधान है। इसके माध्यम से जनसंख्या के साथ परिवारों की आर्थिक, सामाजिक स्थिति एवं अन्य संसाधनों का आंकलन किया जाता है, जिसके आधार पर शासन विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करता है। हालांकि इस बार जनगणना निर्धारित समय से लगभग पांच वर्ष बाद शुरू हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा कराया जा चुका है और वे 22 मई से घर-घर जाकर सर्वे कार्य शुरू करेंगे। वहीं 7 मई से स्वगणना कार्यक्रम शुरू हो गया है, जिसके तहत परिवार का मुखिया पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी अपलोड करेगा तथा बाद में उसका पासवर्ड प्रगणक को उपलब्ध कराएगा। गुरुवार को विधायक विनोद चतुर्वेदी ने स्वयं स्वगणना कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। इस दौरान नायब तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ला मौजूद रहे और उन्होंने प्रक्रिया की जानकारी दी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करें, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने बताया कि बाद में प्रगणक द्वारा दर्ज विवरण का सत्यापन भी किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button