हजारीबाग
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दो साल के बच्चे की मौत
परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबा में भर्ती एक दो वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी फरार हो गए। मिथलेश महतो इचाक खुटरा ने बताया कि बेटे की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चे की स्थिति बिगड़ने के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे समय पर उचित उपचार नहीं दिया। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो सुई दी गई। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। परिजनो का आरोप है कि डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीरता को नजरअंदाज किया और समय पर इलाज शुरू नहीं किया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आश्वासन दिया।



