भरत पुर

भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अग्नि सुरक्षा सुरक्षा मॉक ड्रिल

सीएमएचओ ने कार्मिकों को आग से बचाव और राहत कार्य का दिया प्रशिक्षण 

सफाई व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश, दिलवाई शपथ 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहर भुसावर के स्वर्गीय श्री केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जहां सी एमएचओ डॉ0 बी एल मीणा के निर्देश पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अस्पताल के डॉ0 दीपक शर्मा, डॉ0 हजारीलाल, नर्सिंग ऑफिसर चन्द्रशेखर पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनिल सोनी आदि सहित विभिन्न चिकित्सकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को आग से बचाव तथा अग्निकांड की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने अस्पताल परिसर में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरणों निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने आग लगने के सामान्य कारणों जैसे शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, लापारवाही और ज्वलनशील पदार्थों के अनुचित रखरखाव के बारे में बताते हुए अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था संबंधित जानकारी लेते हुए मॉक ड्रिल आयोजित की गई । वहीं जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर समस्त चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों, कर्मचारियों और स्टाफ सावधानीपूर्वक आग बुझाने को लेकर शपथ दिलवाई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button