बरेली
आईआरसीटीसी कराएगा सात ज्योतिर्लिंग, दक्षिण भारत के दर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म सातकॉरपोरेशन लिमिटेड ने श्रद्धालुओं को सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा का विशेष पैकेज शुरू किया है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम यह यात्रा योग नगरी ऋषिकेश से संचालित होगी। 11 रात औऱ 12 दिन की कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगा। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के जॉइंट मैनेजर वायु मंडल शुक्ला, मैनेजर नवनीत गोयल और सीएमआई मोहम्मद इमरान चिश्ती और सनत तरफदार ने होटल डी ग्रांड में प्रेस वार्ता कर टूरिस्ट ट्रेनों के बारे जानकारी दी। टूरिस्ट यात्रा पैकेज में ईएमआई की सुविधा है। सात ज्योतिर्लिंग यात्रा: महाकालेश्वर से घृष्णेश्वर तक 12 दिन का सफर कराया जाएगा। पहला पैकेज 12 जून से 23 जून तक 11 रात और 12 दिन का होगा। यात्रा में उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओममकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात का द्वारकाधीश, भेट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक का त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और संभाजी नगर का घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। — पैकेज की दर – इकोनॉमी स्लीपर क्लास में 24,100 रुपये प्रति व्यक्ति – स्टैंडर्ड 3AC में 40,890 रुपये – कम्फर्ट 2AC में 54,390 रुपये तय की गई है।



