कैराना

पीएनबी बैंक में बुजुर्ग की जेब से उड़ाए पांच हजार रुपये

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। शामली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की जेब से पांच हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्राम बुच्चाखेड़ी निवासी लीलू शुक्रवार सुबह करीब 11:40 बजे बैंक शाखा में अपने खाते से रुपये निकालने पहुंचे थे। पीड़ित के अनुसार वह दोपहर करीब 12:15 बजे तक बैंक परिसर में मौजूद रहे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कुर्ते की जेब में रखे पांच हजार रुपये पार कर दिए।
बैंक से बाहर निकलने के बाद जब उन्होंने जेब देखी तो रकम गायब मिली। इसके बाद उन्होंने बैंक परिसर में काफी तलाश की, लेकिन रुपये का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद बैंक ग्राहकों में भी दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button