बरेली
जिलाधिकारी ने तहसील बहेड़ी में निर्माणाधीन मेगा फूड पार्क का किया निरीक्षण
निर्माण कार्यों का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज आज तहसील बहेड़ी में निर्माणाधीन औधोगिक क्षेत्र मेगा फ़ूड पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माण एवं संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि उक्त प्रोजेक्ट में उत्तराखंड के भी कुछ एक किसानो की जमीन आ रही है जिस पर कार्यदायी संस्था यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित किसानो से सहमति प्राप्त कर ली गयी है उक्त पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था व संयुक्त मजिस्ट्रेट इशिता किशोर को जिलाधिकारी उधमसिंह नगर से वार्ता कर जल्द से जल्द प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जानकारी मांगी कि मेगा फूड पार्क को किच्छा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए क्या कार्यवाही कि गयी है जिस पर कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में बैरियर बनाए गए थे, जिसमे पर जिलाधिकारी ने स्थायी तटबंध का निर्माण बरसात से पूर्व कराएं जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने तथा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर, तहसीलदार बहेड़ी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



