बरेली
आने वाला चुनाव जनता बनाम अहंकारी सत्ता का चुनाव होगा:अरविंद यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी की फरीदपुर विधानसभा में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अरविंद यादव ने सभी सेक्टर एवं जोन प्रभारियों के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की तथा चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया। बैठक में सेक्टर एवं जोन प्रभारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रगेड अरविंद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पी.डी.ए. की ताकत लगातार मजबूत हो रही है। आने वाला चुनाव जनता बनाम अहंकारी सत्ता का चुनाव होगा। समाजवादी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूती के साथ जुट जाएं और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं संघर्ष को पहुंचाएं। फरीदपुर विधानसभा में संगठन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगा।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि फरीदपुर विधानसभा के सभी आवेदक उम्मीदवार एक मंच पर एकजुट दिखाई दिए। कार्यक्रम में विधानसभा आवेदक विजयपाल सिंह, चंद्रसेन सागर, शालिनी सिंह,कल्पना सागर, हरीश कुमार लाखा,मंगल बाबू सोनकर, बिजेंद्र माथुर फौजी सहित समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह लालू,नितिन यादव आदि एवं सभी सेक्टर-जोन प्रभारी उपस्थित रहे।




