झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं सूरजगढ़। निकटवर्ती गांव शयालू खुर्द में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर तेजाजी भक्त एवं समाजसेवी सूबेदार शिवदान सिंह भालोठिया ने 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा सॉल साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी , पिलानी प्रभारी अत्तर सिंह काजला , ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल सिंह पूनियां एवं ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां ने स्वागत किया। युवा तेजा सेना के चिड़ावा ब्लॉक प्रभारी अनुप भालोठिया ने तेजाजी मन्दिर के लिए घोषणा करने पर सूबेदार शिवदान सिंह भालोठिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से झुंझुनूं जिले के क्यामसर में निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।


