बरेली

जनता बदलाव चाहती है, 2027 में पीडीए की ताकत इतिहास रचेगी — शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख एवं नगर चेयरमैनों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की तथा संचालन नि.जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027, पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन पीडीए समाज को जोड़ने, जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी उपेक्षा से परेशान है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और व्यापारी सभी बदलाव चाहते हैं।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों से बूथ स्तर तक मजबूत टीम तैयार करने, गांवों में लगातार जनसंपर्क करने तथा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख जगमोहन यादव, चैयरमेन शराफत जरीवाला,अमित राज यादव, जिला पंचायत सदस्य  तेजपाल गंगवार, अरविन्द यादव, सतेंद्र सविता,नवाबउद्दीन,डॉ ब्रह्मस्वरूप सागर, इंद्रपाल सागर,राम बहादुर लोधी,शाहनवाज बेग,राजवीर यादव,राजवीर यादव सहित आदि जिलापंचायत सदस्य मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button