गाजियाबाद

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने खरखड़ी में सीसी रोड का किया लोकार्पण

स्टेडियम मार्ग बनने से खिलाड़ियों और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत : अंशु सूरज मावी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : ग्राम पंचायत खरखड़ी में चौधरी रघुवर सिंह स्टेडियम जाने वाले सीसी रोड का लोकार्पण भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने गांव के बुजुर्गों के हाथों नारियल फोड़कर कराया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा खरखड़ी गांव में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव में कई सड़कों और संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा चुका है, जिनमें खरखड़ी को चिरोड़ी रोड से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम तक बनने वाली इस नई सड़क से गांव के सैकड़ों खिलाड़ियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान चौधरी महेश बैसोया और रोहताश प्रधान ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का आभार जताया।
लोकार्पण समारोह में सुभाष बीडीसी, जिले सिंह, फूलचंद शर्मा, रजन बैसोया, महाराज सिंह, महावीर नेताजी, ओमसेन, सुनील पहलवान, चौधरी बेगराम, सुरेंद्र, राजपाल, भगवानदास, सतवीर, राजेश, ऋषिराज और रूगली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button