जालौन

अपना दल कमेरावादी ने राम जी पटेल को सौंपी जालौन जिलाध्यक्ष की कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई। अपना दल कमेरावादी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए श्री राम जी पटेल को जनपद जालौन इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और निष्ठापूर्वक किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री राम जी पटेल निवासी नया पाठक पुरा, कोंच रोड, उरई हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन संस्थापक बोधिसत्व महामना डॉ. सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों एवं संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल के दिशा-निर्देशों और पार्टी कार्यक्रमों को जिलेभर में प्रभावी ढंग से लागू कराने हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री राम जी पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button