बरेली
सीएम डैशबोर्ड अप्रैल 2026: बरेली का जलवा, ओवरऑल रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान
जिला अधिकारी अविनाश सिंह की मॉनिटरिंग से बदली तस्वीर, बरेली बना टॉप परफॉर्मर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल 2026 की रैंकिंग में बरेली ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। जनपद ने ओवरऑल प्रदर्शन में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रशासनिक दक्षता का सबूत दिया है।
विकास में चौथा, राजस्व में दूसरा, ओवरऑल में दूसरे नंबर पर बरेली
जारी आंकड़ों के अनुसार विकास कार्यक्रमों में बरेली को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। वहीं राजस्व कार्यों में जनपद दूसरे स्थान पर रहा। विकास और राजस्व दोनों को मिलाकर जब ओवरऑल रैंकिंग निकाली गई तो बरेली प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया।
सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर हर महीने विभागीय योजनाओं, सेवाओं और परियोजनाओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन होता है। इसी आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की जाती है।
DM अविनाश सिंह की साप्ताहिक समीक्षा ने दिलाई सफलता जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हर हफ्ते विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की मॉनिटरिंग की। इसी निरंतर समीक्षा और फील्ड में सक्रियता का असर रहा कि बरेली ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर DM अविनाश सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास और राजस्व कार्यों में इसी गति को बरकरार रखा जाए। साथ ही उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और अन्य विभागीय टीमों के प्रयासों की सराहना की।



