खैरथल
खैरथल में अलग-अलग मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार
एक अवैध देशी कट्टा सहित पकड़ा , 7 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, विभिन्न मामलों में वांछित 7 स्थाई वारंटियों को भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने रावत माजरा निवासी वकील उर्फ रातियां पुत्र बलबीर उर्फ हरियो को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बानसूर थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला है।
गिरफ्तार किए गए 7 स्थाई वारंटियों में रैणागिरी निवासी संदीप, सुखमनहेड़ी निवासी सीताराम, हासपुर खुर्द निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ उत्तम सिंह, नांगल संतोकड़ा निवासी दीपक कुमार, पाटन मेवान निवासी गुरूदयाल, तहनोली निवासी रिंकू और घाटला निवासी मक्खन सिंह शामिल हैं।
ये कार्रवाई एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर, खैरथल-तिजारा एएसपी जयासिंह और किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव के पर्यवेक्षण में की गई। खैरथल थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में एक टीम ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सूचनाएं जुटाईं।
