गाजियाबाद

रूपनगर क्षेत्र में सोनी इंडस्ट्रीज के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन

वेतन वृद्धि की मांग मानी गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : रूपनगर क्षेत्र स्थित सोनी इंडस्ट्रीज में शनिवार को मजदूरों ने काम बंद कर फैक्ट्री गेट के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि वेतन वितरण के दौरान कंपनी मालिक के बेटे ने महिला और पुरुष कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी फैल गई।
मजदूरों ने बताया कि वे नियमानुसार वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर आपस में विवाद बढ़ गया और गुस्साए श्रमिकों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
बाद में फैक्ट्री संचालक स्वयं मजदूरों के बीच पहुंचे और कर्मचारियों की 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग स्वीकार कर ली। आश्वासन मिलने के बाद श्रमिक वापस काम पर लौट गए।
गौरतलब है कि नोएडा में हुए हालिया बवाल के बाद प्रदेश सरकार ने न्यूनतम वेतन में संशोधन करते हुए अप्रैल 2026 के महंगाई भत्ते के आधार पर अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button