भरत पुर
कुश्ती दंगल का विशाल आयोजन 13 मई बुधवार को हलैना में
भामाशाह स्वर्गीय श्री ठाकुर पूरनसिंह की स्मृति में होगा आयोजन
कुश्ती दंगल में राजस्थान, यूपी, पंजाब सहित हरियाणा के पहलवान दिखाएंगे दमखम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले की वैर- भुसावर विधानसभा क्षेत्र के हलैना के वैर सड़क मार्ग स्थित स्थित वीर हनुमान जी मन्दिर, श्री खाटू श्याम जी मन्दिर के सामने भामाशाह स्वर्गीय श्री ठाकुर पूरनसिंह जी हलैना वालों की स्मृति में आगामी 13 मई बुधवार को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। जहां विशाल कुश्ती दंगल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित हरियाणा के पहलवान सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न अतिथियों को निमंत्रण पत्र देकर आमन्त्रित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भामाशाह स्वर्गीय पूरनसिंह जी की स्मृति में आगामी 13 मई बुधवार को आयोजित होने वाली विशाल कुश्ती दंगल के आयोजक सदस्य ठाकुर अन्नू सिनसिनवार एवं समस्त महल परिवार और मित्रगणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हलैना में वैर सड़क मार्ग स्थित वीर हनुमान जी मन्दिर,खाटू श्याम मन्दिर के पास विशाल कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढम (ग्रह राज्य मंत्री राजस्थान सरकार) अध्यक्षता श्री पण्डित रामकिशन शर्मा (पूर्व सांसद) विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजीता कोली (पूर्व सांसद भरतपुर) एवं पूर्व जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के आथित्य में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन दोपहर 02 बजे से सायं काल 06 बजे तक किया जाएगा। जहां विराट कुश्ती दंगल में स्थानीय राजस्थान, यूपी, पंजाब सहित हरियाणा आदि सहित विभिन्न प्रदेशों के महिला एवं पुरुष पहलवान पधार कर दम-खम आजमाते हुए भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।



