बरेली
बरेली से किशनगंज तक इंसानियत का पैगाम
फरमान हसन खान ने सौंपे 5 लाख, पत्नी और पिता को 2.5– लाख की मदद

बागडोगरा एयरपोर्ट पर सैकड़ों उलेमाओं ने किया स्वागत, गांव में उमड़ी हजारों की भीड़।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली शरीफ से निकला मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम बिहार के किशनगंज में एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया। जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियाँ) ने किशनगंज पहुंचकर मरहूम आलिम-ए-दीन मौलाना तौसीफ रज़ा मज़हरी के परिवार से मुलाकात की और 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। यह राशि उनकी पत्नी और पिता को 2.5–2.5 लाख रुपये के रूप में दी गई।
भव्य स्वागत: बागडोगरा से गांव तक उमड़ा जनसैलाब
परिवार से मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा ,काइद-ए-मिल्लत काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रज़ा खान के विशेष निर्देश पर फरमान मियाँ सीधे मरहूम मौलाना तौसीफ रज़ा मज़हरी के घर पहुंचे और अहल-ए-खाना से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करते रहेंगे ! ऐसे में फरमान हसन खान का यह दौरा न केवल पीड़ित परिवार के लिए संबल बना, बल्कि पूरे समाज में एकता, हौसले और भाईचारे का मजबूत संदेश भी दे गया।
इस दौरान बरेली शरीफ़ से आए ख़ास मेहमान मोइन खान, शाहबुद्दीन रज़वी और जुनैद रज़ा भी मौजूद रहे।



