शामली

ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ एक्शन मोड में शामली पुलिस

चलाया साइबर जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शामली। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शामली पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना आदर्शमंडी साइबर टीम ने रविवार को होशियार सिंह ब्रिगेडियर इंटर कॉलेज के सामने माजरा रोड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया दुरुपयोग एवं डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक, QR कोड या APK फाइल पर क्लिक न करें तथा बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने वाले संदिग्ध लोगों से सतर्क रहें।
साइबर टीम ने लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखने, पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग लेन-देन से बचने तथा मोबाइल और लैपटॉप में नियमित सिक्योरिटी अपडेट एवं एंटी-वायरस का उपयोग करने की सलाह दी।
इसके अलावा लोगों को साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान साइबर जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
शामली पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button