बाराबंकी

सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल इण्टर व हाईस्कूल में बजा डंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इंटरमीडिएट एव हाईस्कूल के घोषित नतीजों में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का डंका बजा। इंटरमीडिएट में तन्मय शाहू ने 98.6 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर स्कूल एव अपने माता पिता का नाम रोशन किया। सीबीएसई बोर्ड के घोषित नतीजो में इंटरमीडिएट के 12 छात्र एव छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
जिसमे इंटरमीडिएट छात्र  ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही वही दूसरे स्थान पर विभूति मिश्रा ने 98 प्रतिशत अहम सिंह ने  97.8, मिस्प्रिति सिंह ने  96.4, अर्नव सिंह ने  94.6, अंजलि जैन ने  93.6 , आयुषी सिंह ने  93.4, श्लोक वर्मा ने  92.6 मानसी जयसवाल ने ,  91.4,आयुष  उतकर्ष मौर्य, 91.4, श्रद्धा श्रीवास्तव  91, लक्ष्मी नरायण वाजपेई,  90.8 ,अभिनव मौर्या  90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
स्कूल के चैयरमैन पीपी सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि आगे भी मंजिल तय करनी है। इसलिए अपनी मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं आने दें। मन एव लगन से पढ़ाई करे जिससे आगे चलकर भी टॉपर बने। मैनजेमेंट प्रबन्धक सुभाष सिंह ने बच्चो को मन लगाकर पढ़ने का आशीष वचन देते हुए  कहा कि  मन लगाकर पढ़े एव माँ बाप का नाम रोशन करे। स्कूल के अस्सिटेंट प्रबन्धक के के सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती मितुशी नेगी  तथा सभी शिक्षकगणों ने छात्रों को शुभेच्छा के साथ आशीर्वचन एवं शुभकामनायें प्रदान की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button