खैरथल
छात्राओं को स्वस्थ दांतों और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। हनुमान पहाड़ी पर स्थित बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में लियो क्लब एवं पूनम चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यालय की छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें दांतों की देखभाल और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कैंप में डॉ. पारस एवं डॉ. वनिता ने विद्यालय पहुंचकर 170 छात्राओं के दांतों की बारीकी से जांच की। इस दौरान बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने, खानपान में सावधानी बरतने तथा दांतों से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। चिकित्सकों ने कहा कि समय-समय पर दांतों की जांच करवाना बेहद जरूरी है, जिससे गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।
कार्यक्रम में आदर्श शिक्षा समिति खैरथल के संरक्षक राजकुमार मंगलानी, समिति सदस्य दिनेश गुप्ता, संकुल प्रभारी लक्ष्मीनारायण, विद्यालय प्रधानाचार्या शोभना सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने लियो क्लब और चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को बच्चों के लिए लाभकारी बताया।


