मथुरा

लेनदेन के विवाद को लेकर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, गंभीर रूप से झुलसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन में एक महिला ने दूसरी महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के आरोप लगाया है। आग की चपेट में आने से महिला करीब 45 फीसदी जल गई। आनन-फानन परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी नगर निवासी आशा ने बताया कि कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को उन्होंने पैसों के लेनदेन के लिए अपने घर बुलाया था। घर आने के बाद उनका महिला से विवाद हो गया। देखते ही देखते ही महिला ने उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल दिया और जातिसूचक शब्द कहते हुए आग लगा दी। इसके बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन ने आशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और बेहतर उपचार के लिए महिला को आगरा रेफर कर दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button