मथुरा

मासूम से छेड़छाड़ करने वाले बाबा के खिलाफ निगम की कार्रवाई

नाले पर बना मकान ध्वस्त; जेल में है आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में पुणे के एक श्रद्धालु परिवार की 10 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वृंदावन पुलिस के बाद अब नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। परिक्रमा मार्ग में नाले के ऊपर अवैध तरीके से बने मकान पर निगम ने बुलडोजर चला दिया। महाराष्ट्र के एक परिवार को वृंदावन की परिक्रमा के दौरान मैत्री घर विधवा आश्रम के पास आरोपी कृष्ण हरिदास बाबा ने रोका और ठाकुरजी के विशेष दर्शन कराने के बहाने मासूम को अपनी कुटिया के अंदर ले गया। यहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। वहीं परिक्रमा मार्ग में नाले के ऊपर बने आरोपी के मकान को नगर निगम ने बुधवार शाम को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने अटल्ला चुंगी चौराहा से लेकर केसीघाट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम में शामिल कुलदीप दीक्षित ने बताया कि नाले पर बने बाबा के मकान को ध्वस्त किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button