ललितपुर

विद्युत कटौती पर आगे नहीं आये चुने हुये बड़े जनप्रतिनिधि

पार्षद कुन्दन पाल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विद्युत कटौती से परेशान पूरे जिले में जब आमजन की आवाज जनता से चुने गये जनप्रतिनिधि नहीं बन सके तो इसी बीच लोकतंत्र की शुरूआती इकाई के सिपाही पार्षद कुन्दन पाल पत्रकार आगे आये। विद्युत कटौती से आमजन का जीना मुहाल बना हुआ है। दिन में कटौती से लोग जूझते नजर आते हैं, लेकिन रात में बार-बार नहीं कईयों बार अघोषित कटौती ने लोगों को खासी मुसीबत में डाल रखा है। इस सम्बन्ध में वार्ड नं. 17 सिविल लाइन द्वितीय के पार्षद कुन्दन पाल ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को पत्र सौंपकर विद्युत कटौती पर प्रभावी तरीके से रोक लगाये जाने की मांग उठायी है। वहीं आमजन में इस बात को लेकर भी आक्रोष है कि विद्युत कटौती की जानकारी लेने के लिए शासन द्वारा अधिकारियों को दिये गये सीयूजी नम्बर भी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा रिसीव नहीं किये जा रहे हैं। डीएम को सौंपे पत्र में पार्षद कुन्दन पाल ने डीएम सत्य प्रकाश को अवगत कराया कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा शहर की विद्युत आपूर्ति को अघोषित तरीके से बार-बार काटा जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि फीडर नंबर 1, 4, 5 व 3 सहित अन्य फीडर से 24 घण्टे में 24 बार से अधिक विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत विभाग के इस मनमाने रवैये से आमजन परेशान हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा, महिलाओं, बुजुर्गों का बुरा हाल है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रकरण में विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुये विद्युत कटौती न किये जाने की मांग उठायी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button