ललितपुर

प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अमर्यादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

ललितपुर में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। हमीरपुर-महोबा क्षेत्र के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति कथित अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को ललितपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। नेतृत्व भाजपा महामंत्री रजनी अहिरवार ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे में जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान राजनीतिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बर्णी कॉलेज से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और विरोध स्वरूप नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, नपाध्यक्ष सोनाली जैन, रुचिका बुंदेला, डा.स्वाधीनता कृष्णा, पूर्व नपाध्यक्ष रजनी साहू, पार्षद पार्वती खटीक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राखी ताम्रकर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक राजनीतिक हलचल बनी रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button