ललितपुर

आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर ललितपुर में भव्य आयोजन

हिंसा मुक्त समाज, तनावमुक्त युवा और प्रेमपूर्ण जीवन ही हमारा उद्देश्य : सुबोध विश्वास
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर चैप्टर द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के सफलतम 45 वर्ष पूर्ण होने तथा पूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकरजी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम एवं सत्संग का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, साधकों एवं सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। बताया गया कि गुरुदेव के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर चैप्टर के नेतृत्व में 13वें हैप्पीनेस प्रोग्राम का भी आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल फाउंडेशन से अब तक जनपद के लगभग 75 लोग जुड़ चुके हैं और निरंतर इसकी गतिविधियों में भागीदारी कर रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर के योग शिक्षक सुबोध शर्मा विश्वास ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य समाज को हिंसा से मुक्त बनाना, युवाओं को चिंता और तनाव से दूर रखना तथा हर व्यक्ति के जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली लाना है। उन्होंने कहा कि ललितपुर चैप्टर गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के जनहितकारी अभियान से जुड़कर स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के जीवन को भी अधिक सार्थक, संतुलित और खुशहाल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान उमा द्विवेदी, राकेश देवी जाखड़, वंदना भारती, निधि पाण्डेय, मधु त्रिपाठी, एंजिल पाण्डेय, ओम प्रकाश लोहिया, जगजीत सिंह जाखड़, विजय गोपाल, स्वदेश भूषण वर्मा, शिव शंकर भारती, अजय नाथ त्रिपाठी, शुभम देवलिया और केशव चौरसिया सहित अन्य प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसी दौरान आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के हैप्पीनेस टीचर सुबोध शर्मा ने वीटीपी ग्रेजुएट्स जगदीश द्विवेदी एवं वंदना भारती को गुरुदेव का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भव्य जन्मोत्सव एवं सत्संग में उमा द्विवेदी ने सभी आगंतुकों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button