बरेली
समायोजन सूची में अनेक खामियां,संगठन ने की काउंसलिंग कराने की मांग
आदेश के बावजूद भी सब्जेक्ट मैपिंग लागू नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की इकाई ने शुक्रवार को समयोजन संबंधित अनेक समस्याओं और मांगो को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा एवं उसके उपरांत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी वार्ता की।जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने मांग की है,समायोजन उपरांत विद्यालय आवंटन से पूर्व महिला शिक्षिकाओं के साथ साथ पुरुष शिक्षकों की भी काउंसलिंग कराई जाए,जिससे शिक्षकों को सुविधानुसार स्कूल मिल सके एवं जनपद के अनेक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक ही विषय के एकाधिक शिक्षक कार्यरत हैं। अतः ऐसे विद्यालयों में सरप्लस शिक्षक का चयन करते समयविषयवारआवश्यकता का विशेष ध्यान रखा जाए, उसी विषय के अतिरिक्त शिक्षकों को ही सरप्लस माना जाए।जिला अध्यक्ष ने बताया किसी भी शिक्षक के साथ गलत नहीं होने दिया जायेगा।मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने बताया कि आदेशानुसार जहां 30 अप्रैल 2026 तक दो शिक्षक कार्यरत हैं, वहां पुन तैनाती नहीं की जाएगी,इसका ध्यान रखा जाए। केवल उन्हीं विद्यालयों में समायोजन किया जाए जहां उक्त तिथि तक दो शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। जिला मंत्री गिरजेश कुमार द्वारा भदपुरा ब्लॉक का संगठन विस्तार किया गया।जिसमें ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रपाल,संयुक्त मंत्री संजीव कुमार,महिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता एवं अनेक पदाधिकारी की घोषणा की गई।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने मांग की सरप्लस शिक्षकों के निर्धारण के लिए एक समान मानक अपनाया जाए। ब्लॉक फरीदपुर के हमारे दो शिक्षक साथी सड़क दुर्घटना में आकस्मिक घटना में मृत्यु हो गई है।संगठन ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ज्ञापन देने बालों में जिला मंत्री गिरजेश कुमार,जिला संयुक्त मंत्री प्रमोद कुमार,जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार,जिला संगठन मंत्री अतुल सिंह एवं अरुण गंगवार एवं हेमेंद्र गंगवार ,जिला प्रचार मंत्री बचन सिंह,जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता,जिला प्रचार मंत्री धीरेंद्र चौहान,जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार, नेहा,साक्षी कटियार,मोनी,सहित तमाम शिक्षक रहे।


