शामली

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

शामली। थाना बाबरी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना बाबरी क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने 12 फरवरी 2026 को थाना बाबरी में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला अपराधों की रोकथाम अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी मोंग्नी थाना धारकला जनपद पठानकोट, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल हातम सिंह एवं कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button