जालौन

माधौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मड़ोरी में व्याप्त भ्रष्टाचार

 मनरेगा योजना को बनाया आय का साधन

जिम्मेदारों के संरक्षण में नाम बदल कर हो रहे भुगतान
 ग्राम निधि से प्रधान ने कराया अपने खाते में भुगतान
शिकायतों के बावजूद, कार्यवाही शून्य
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। माधौगढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मड़ोरी इस समय खासी चर्चा में हैं। ब्लॉक क्षेत्र कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना सिर्फ जेब भरने तक सीमित रह गई है। श्रमिक रोजगार की तलाश में पलायन करने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि ग्राम प्रधान खुद मजदूरी का भुगतान अपने पुत्र, पति, पत्नी भाइयों सहित खुद के खातों में करा रहे है। जबकि शासन ने कड़े निर्देश दिए थे कि परिजनों एवं स्वयं के खातों में भुगतान कराया तो अनियमिताओं की श्रेणी में होगा।
विकास खंड माधौगढ़ के ग्राम पंचायत मड़ोरी में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने नाम बदल कर कई भुगतान कर दिए हैं। जिससे भ्रष्टाचार उजागर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि राजू के खेत से देवेंद्र तोमर के खेत तक नाला सफाई और खुदाई के नाम पर पहले 98 हजार 784 रूपये का भुगतान किया। उसके बाद बंबा से राजू के खेत तक चकबंद निर्माण कार्य दिखा कर तीन लाख 50 हजार 280 रूपये एवं पुलिया से राजू के खेत तक चकबंद निर्माण कार्य दिखा कर दो लाख 99 हजार 124 रूपये निकाल लिए।  ग्रामीणों की माने तो कार्य सिर्फ कागजों में नजर आते है,मौके पर कोई कार्य नहीं किया जाता है, चहेते जॉब कार्ड धारकों के खाते में धनराशि निकाल कर बंदरबांट की जाती है। मजदूर वर्ग के लोग रोजगार की तलाश में पलायन करने के लिए मजबूर है। वहीं ग्राम निधि खाते से ग्राम प्रधान नीरज कुमार के खाते में फर्जी भुगतान किया गया है। ग्राम प्रधान नीरज कुमार के खाते में गांव में नाली निर्माण, विज्ञापन हेतु, सफाई कार्य हेतु, आरआरसी सेंटर निर्माण, गौशाला में तार फिटिंग, चरनी निर्माण और गौपालक मानदेय में के रूप में लाखों रुपए का मजदूरी भुगतान लिया गया है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मौके पर क्या कार्य हुआ है, यह बताने के लिए अधिकारी गुमराह करते
वित्तीय वर्ष 2025 में बंबा से हदरुख की ओर चकबंद निर्माण में एक लाख 98 हजार 828, मेंन रोड से पप्पू के खेत तक नाला सफाई खुदाई के नाम पर तीन लाख 64 हजार 644 रुपये, बंबी से गांव की ओर गुल खुदाई सफाई एक लाख 23 हजार 984 एवं 79 हजार 884, सूर्यभान के खेत से लालू के खेत तक चकबंद निर्माण दो लाख 10 हजार 924, माताप्रसाद के खेत से बंबा तक चकबंद निर्माण दो लाख 82 हजार 996, रोड से कढ़ोर के खेत तक चकबंद निर्माण तीन लाख 70 हजार 465, बंबा से अमित के खेत तक चकबंद निर्माण दो लाख 93 हजार 177,पुलिया से रायपुरा तक चकबंद निर्माण तीन लाख 68 हजार 172, धर्म के खेत से कल्लू दूध वाले के खेत तक चकबंद निर्माण तीन लाख 8 हजार 700, रोड से दुबरा तक चकबंद निर्माण तीन लाख 53 हजार 556, रोड से उदयवीर के खेत तक चकबंद निर्माण 6 लाख 28 हजार 740, रोड से मरघट तक चकबंद निर्माण एक लाख 2 हजार 312, रायपुरा पुलिया से बंबा तक दो लाख 48 हजार 976,धीरज के खेत से ओमेश के खेत तक चकबंद निर्माण सहित अन्य कार्यों को फर्जी दिखा कर लाखों की धनराशि का गबन किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button