बरेली

प्राकृतिक खेती के लिए नेशनल मिशन नेचुरल फार्मिंग के लिए बरेली जनपद के किसान संपर्क करें                              

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                       

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिये जाने के प्रदेश के कई जनपदों में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) योजना जारी की गयी है। बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठाकर रासायिनक खाद  और कीटनाशकों से मुक्ति पा चुके हैं और प्राकृतिक खेती को अपनाकर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से जनपद बरेली में भी नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत जनपद में प्राकृतिक खेती किये जाने के लिए चयनित किये गये क्लस्टरों में विभिन्न जैविक उत्पादों(बायो इनपुट्स) की उपलब्धतता सुनिश्चित कराये जाने के उदद्ेश्य से एक बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर (बीआरसी) का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति द्वारा किया जाना है। बीआरसी की स्थापना के लिए संस्था के पास ड्रम, बायोमास काटने के लिए ग्राइंडर जैसी छोटी मशीन, भण्डारण के लिए डिब्बे, रैक, रेफ्रिजरेटर, पशुधन मूत्र संग्रह इन्फ्रास्ट्रक्चर और भण्डारण, स्वचालित किण्वन कक्ष, स्वचालित/समयबद्ध एरेटर, स्टैण्ड के साथ उच्च क्षमता वाले किण्वन टैंक, भण्डारण और वितरण के लिए बड़े कन्टेनर आदि स्थानीय की उपलब्धता होनी चाहिए। भारतीय प्राकृतिक खेती जैव-इन्पुट संसाधन केन्द्र (बी.आर.सी.) की स्थापना के लिए जनपद के विकास खण्डों मीरगॅज, रामनगर, मझगवॉ एवं आलमपुर जाफराबाद में चयनित कुल 21 क्लस्टरों में जैविक उत्पादों (बायो इनपुट्स) की उपलब्धतता/आपूर्ति किये जाने के लिए जनपद बरेली के ग्राम पंचायतों में गौशालाओं या राज्य द्वारा पहचानी गई किसी अन्य एजेन्सी के साथ एन.एफ. किसानों, एफ.पी.ओ., एस.एच.जी., पैक्स/सहकारी समितियों, स्थानीय ग्रामीण उद्यमियों आदि द्वारा संचलित किया जा रहा हो, ऐसे सभी जैविक उत्पाद उपलब्धकर्ता/आपूर्तिकर्ता इस योजना का लाभ उठाने के लिए 25 मई तक दस रूपये के शपथ पत्र पर अपना आवेदन अन्य अभिलेखों के साथ संबंधित कार्यालय में उपलब्ध करा सकते है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button