बरेली

बरेली में 31 शातिरों पर कसा शिकंजा

एसएसपी अनुराग आर्य के एक्शन से अपराधियों में हड़कंप- खुली क्लास B हिस्ट्रीशीट

गौवध से लेकर डकैती तक के आरोपी रडार पर’, इज्जतनगर बना टॉप- अब हर हरकत पर रहेगी पुलिस की नजर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली :  यूपी के बरेली में अपराधियों की अब खैर नहीं। एसएसपी अनुराग आर्य के सख्त निर्देश पर पुलिस ने 31 शातिर अपराधियों की क्लास B हिस्ट्रीशीट खोल दी है। गौवध, चोरी, लूट, डकैती, पशु क्रूरता, जुआ और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में लिप्त इन बदमाशों पर अब पुलिस की सीधी नजर रहेगी।
इज्जतनगर में सबसे ज्यादा एक्शन, 7 बदमाश बेनकाब 
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में थाना इज्जतनगर टॉप पर रहा जहां 7 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसके बाद बारादरी और बिथरी चैनपुर में 6-6, आंवला में 5, शीशगढ़ में 3 और बहेड़ी, शाही, फरीदपुर, भोजीपुरा में 1-1 अपराधी पुलिस के रडार पर आए।
21 आरोपी गौवध के, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम  
पुलिस रिकॉर्ड खंगालें तो 31 में से 21 आरोपी गौवध के मामलों में संलिप्त मिले हैं। इसके अलावा 3 पशु क्रूरता, 3 चोरी-लूट, 1 डकैती, 1 जुआ-मादक पदार्थ, 1 हत्या का प्रयास और 1 पशु चोरी का आरोपी शामिल है।
एस एसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि इन हिस्ट्रीशीटर्स की हर गतिविधि पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। जरा सी भी आपराधिक हरकत दिखी तो तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button