कांग्रेस ने उदय लखमानी को पाकुड़ जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Congress appointed Uday Lakhmani as the Pakur district in-charge, sparking enthusiasm among party workers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव उदय लखमानी को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें पाकुड़ जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उदय लखमानी इससे पहले पाकुड़ जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी द्वारा दोबारा बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। नव नियुक्त जिला प्रभारी उदय लखमानी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे धरातल पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करेंगे। इस नियुक्ति को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और कई लोगों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।



