गाजियाबाद

शाहदरा में इंसानियत शर्मसार

महिला कुत्तों के साथ दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद। शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति पर फीमेल डॉग्स के साथ अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक पशु कल्याण संस्था से जुड़ी महिला ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान जगदीश मल्होत्रा के रूप में हुई है, जो शालीमार पार्क एक्सटेंशन इलाके का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी ने दो फीमेल डॉग्स के साथ गलत हरकत की। कुछ लोगों ने कथित घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासियों और पशु प्रेमियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button