बरेली
भाजपा का देश को राजतंत्र की ओर ले जाने का प्रयास सफल नहीं होने देंगे- शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अठाना में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश को राजतंत्र की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है लेकिन हम लोग उसे सफल नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष बलरामपुर यादव,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश प्रजापति,नि उपाध्यक्ष मनोहर पटेल,रविन्द्र यादव, सिंपल कन्नौजिया,बृजेश श्रीवास्तव,डॉ मंगल बाबू सोनकर, जितेन्द्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति,सुनील गंगवार सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



