शामली
न्यायालय द्वारा 03 अभियुक्तों को सजा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते विभिन्न मामलों में 03 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा सजा एवं अर्थदंड सुनाया गया। आबकारी अधिनियम एवं चोरी के मामलों में आरोपियों को जेल में बिताई गई अवधि की सजा के साथ आर्थिक दंड से दंडित किया गया।
शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, यातायात नियमों का पालन करें तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें।