बाराबंकी
बाराबंकी यातायात पुलिस ने किया भंडारे का आयोजन
गोंडा बाईपास हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के गोंडा बाईपास स्थित हनुमान मंदिर के पास यातायात पुलिस ने ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों को छोला-चावल और हलवा वितरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश सिंह मौजूद रहे। इनके साथ रामनगर क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, क्षेत्राधिकारी संगम सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक पाठक और यातायात प्रभारी रामयतन यादव भी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने हनुमान मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने लोगों को प्रसाद स्वरूप छोला-चावल और हलवा वितरित किया। भंडारे के दौरान डीजे पर बाहुबली हनुमान जी के सुंदर भजन बजाए गए। भीषण गर्मी में भक्तों ने छोला-चावल, हलवा और ठंडे पानी का जमकर लुत्फ उठाया।



