गाजियाबाद

रामप्राथ राष्ट्रीय जनसंपर्क कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी गाजियाबाद : आज एंटी क्राइम ऑर्गनाइजेशन (ACO ऑल इंडिया), क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिवीजन ब्यूरो एवं मानवाधिकार संरक्षण कमीशन के संयुक्त सहयोग से रामप्राथ राष्ट्रीय जनसंपर्क कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं मुस्लिम गौरक्षक परवेज चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मानवाधिकार संरक्षण कमीशन ऑल इंडिया (ट्रस्ट) के जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) इजराइल नेताजी, राष्ट्रीय महासचिव, वूमेन सेल की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमकुम, शिवानी, कैलाश सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया तथा समाज सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
ACO के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष यादराम आर्य जी तथा भारतीय राष्ट्राध्यक्ष कलीम भारतीय ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज सेवा को सर्वोच्च कार्य बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button