मथुरा

वृंदावन पहुंचे नवजोत सिद्धू, कात्यायनी शक्तिपीठ में की विशेष पूजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ पहुंचे और कात्यायनी शक्तिपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने इसे पूरी तरह निजी आध्यात्मिक यात्रा बताते हुए राजनीति से दूरी बनाए रखी और कुछ दिन ब्रज में प्रवास की इच्छा जताई। उन्होंने प्रसिद्ध माता कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में हाजिरी लगाई।यहां सिद्धू ने विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सविधि पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लेकर लोक-कल्याण की कामना की।दर्शन के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने राजनीतिक गलियारों से जुड़े तमाम सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। सिद्धू ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यह उनकी विशुद्ध रूप से निजी और आध्यात्मिक यात्रा है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे यहाँ केवल और केवल मन की शांति की तलाश में आए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button