हजारीबाग

कटकमसांडी कोल साइडिंग में चट्टी बारियातू एनटीपीसी के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कटकमसांडी रेलवे साईडिंग में चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा बुधवार को कटकमसांडी बिरहोर टोला में स्वास्थ्य जांच सिविल लगाया गया साथ ही साथ परियोजना के द्वारा विद्यालय में सभी बच्चों के बीच स्कूल बैग तथा मिठाई का वितरण किया गया, निदेशक ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की आज देश का हर चौथा बल्ब एनटीपीसी की बिजली से रौशन है और हमारी परियोजना का योगदान इसमे बहुत अहम रहा है। उन्होंने ये कहा कि जो  कोल प्राइवेट लिमिटेड ने कड़ी मेहनत से अपना एक लक्ष्य निर्धारित करने और टीम के साथ लक्ष्य हासिल करने की संस्कृति विकसित की है। इसी उपलक्ष्य के दौरान आज परियोजना के पवन खंडवे ने कटकमसांडी के बिरहोर टंडा में बसे आदिम जनजाति के बच्चों को अपने हाथों से मिठाई डब्बा और स्कूल बैग का वितरण किया गया। एनटीपीसी के मनोज बहरा ने बताया कि इस भीषण गर्मी में आदिम जनजाति के लिए  कंपनी  के द्वारा बेहतरीन व्यवस्था दिया जाएगा ताकि इस भीषण गर्मी में आदिम जनजाति का इस गर्मी का एहसास न हो। उन्होंने ओर भी कहा कि आदिम जनजाति के मोहल्ला में पीने का पानी शौचालय रहने का अच्छा सुविधा दिया जाएगा। उन्होंने ओर कहा कि कटकमसांडी में कुछ ऐसे आवासीय विद्यालय है जिसमें एक अच्छा व्यवस्था दिया जाएगा,मौके पर उपस्थित एनटीपीसी के HOP पवन खंडवे ,HOD शक्ति बरनवाल, विजय किशोर, ,विजय पंजियारा एनटीपीसी STCPL के आशुतोष आनंद  अरुण कुमार पांडे,अभिषेक आनंद, आशीष सिंह अनुज शर्मा, शंकर सिंह, विकास सिंह,अनुराग मित्तल रोहित पांडे रोशन पांडे अजीत पांडे, विपिन पांडे धर्मेंद्र यादव, अभिजीत कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button