हापुड़

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामार कार्यवाही करते हुए 30 पेटी मिलावटी सॉस किया सीज…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ ( यूपी ) –   हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। हापुड़ शहर के चंडी रोड स्थित एक सॉस की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी सॉस बरामद किया है । सोडियम, नमक, गाजर मिलाकर मिलावटी सॉस बनाया जा रहा था । सॉस को लाल दिखाने के लिए  रंग का इस्तेमाल किया गया । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी में 30 पेटी मिलावटी सॉस को सीज किया है । हापुड़ तहसील क्षेत्र में चंडी रोड पर छापेमार कार्यवाही की गई । यह मिलावटी सॉस स्वास्थ्य के लिए हानिकारक  है।

जानकारी के अनुसार , हापुड तहसील क्षेत्र में चंडी रोड पर एक दुकान पर सॉस बनाने का कार्य किया जा रहा था । उसके बाद मिलावटी सॉस को दुकानदारों को बेचा जा रहा था । गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने टीम के साथ दुकान पर छापामार कार्यवाही की । सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सॉस में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसमें भारी मात्रा में सोडियम, अधिक नमक और गाजर का उपयोग किया जा रहा था। सॉस को आकर्षक लाल रंग देने के लिए प्रतिबंधित और हानिकारक रासायनिक रंगों की भी मिलावट की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से तैयार 30 पेटी मिलावटी सॉस को तत्काल सीज कर दिया। और टीम ने सॉस के कुछ नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि , हापुड के चंडी रोड पर मिलावटी सॉस बेचे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही की। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। लगभग 30 पेटी मिलावटी सॉस के पैकेट को सील किया गया है । नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । किसी भी हाल में मिलावटी सॉस को नहीं बिकने दिया जाएगा । पहले भी इस दुकानदार के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब को भेजे गए थे , रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी । आयुक्त महोदय ( लखनऊ में ) द्वारा किसी भी लैब को सैंपल भेजा जाता है , जिसकी जानकारी नहीं दी जाती है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button