नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले में छह आरोपियों को सीबीआई ने पेश किया। जहां से आरोपियों को कोर्ट ने दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद सीबीआई ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
सीबीआई ने मंगिलाल बीवाल, विकास बीवाल, दिनेश बीवाल, यश यादव, शुभम खैरनार और धनंजय लोखंडे को राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रस्तुत किया। इन सभी व्यक्तियों पर नीट-यूजी 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने में संलिप्तता का आरोप है।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना निर्णय सुनाया। अदालत ने छह में से पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इन पांचों आरोपियों को दो जून तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।



