ललितपुर

दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर नागरिकों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति में आ रहे दूषित एवं बदबूदार पानी को लेकर स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नलों और पाइपलाइनों के माध्यम से गंदा एवं मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। शिकायत पत्र में बताया गया कि कई मोहल्लों में पानी अत्यधिक दूषित, मटमैला और बदबूदार आ रहा है। नागरिकों ने आशंका जताई है कि इस दूषित पानी के सेवन से बच्चों और बुजुर्गों में टाइफाइड, पीलिया, डायरिया तथा पेट संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही घरेलू उपयोग में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि मुख्य पेयजल पाइप लाइन में कहीं लीकेज या सीवर/नालियों का गंदा पानी मिल जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल आपूर्ति लाइनों की तत्काल जांच कराकर दोष दूर कराया जाए। शिकायतकर्ताओं ने मांग की कि जल शुद्धिकरण संयंत्रों में क्लोरीनेशन एवं सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा जब तक पाइपलाइन पूरी तरह ठीक न हो जाए, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह समस्या जनस्वास्थ्य से जुड़ी हुई है, इसलिए प्रशासन को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके और बीमारियों की आशंका समाप्त हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button